आजमगढ़ स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जनपद के जिला अधिकारी जी के आदेश क्रम में जहां-जहां योग दिवस मनाया जाना है वहां के आसपास प्रागंण के रोड के दोनों पटरी पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी जी के आदेश अनुसार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायत में हाट बाजार टोला मोहल्ला में ब्लॉक के प्रांगण में जहां पर योग दिवस मनाया जाएगा वहां-वहां के आसपास के विशेष साफ सफाई किया जा रहा है जिससे कि रोगों पर नियंत्रण पाया जाए आज दिनांक 11 जून 2025 को दिन बुधवार को राजस्व ग्राम चकगोरया में ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम प्रधान जी के देखरेख में कचरा को हटाते हुए नाली की सफाई करते हुए दवा का छिड़काव करते हुए झाड़ू लगाते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा जगह-जगह अपने कर्तव्यों का निर्वहन इसी तरह किया जा रहा है स्वच्छ भारत मिशन एक कदम स्वच्छता की ओर आज के साफ सफाई में गुलाब चौरसिया अभय चौहान मनोरमा आदि लोग मौजूद रहे राजस्व ग्राम चकगोरया विकासखंड पल्हनी जनपद आजमगढ़
