आज़मगढ़, 12 जून 2025।

मुख्य अभियंता कार्यालय, आज़मगढ़ में आज बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में एक विरोध सभा आयोजित की गई। सभा का नेतृत्व प्रभु नारायण पांडेय “प्रेमी” ने किया। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी सार्वजनिक सेवा का निजीकरण न तो उपभोक्ताओं के हित में है और न ही किसानों, युवाओं और कर्मचारियों के। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटरों की जबरन स्थापना के जरिए आम लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

प्रभु नारायण पांडेय ने चेतावनी दी कि अगर यह प्रक्रिया नहीं रोकी गई तो इसका व्यापक विरोध होगा। उन्होंने कहा कि बिजली निजीकरण एक जनविरोधी कदम है और इसे वापस लेने की आवश्यकता है। इसी क्रम में 22 जून को लखनऊ में आयोजित होने वाली विशाल बिजली पंचायत में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने का आह्वान किया गया।

सभा के दौरान आज अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर भी गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

विरोध सभा में भारतीय किसान यूनियन से वीरेंद्र यादव, महेश गुप्ता, वीर विक्रम सिंह, उपेंद्र नाथ चौरसिया, विपिन पटेल, अवधेश यादव, गौरव श्रीवास्तव, संतोष समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *