05 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार तथा हत्या में शामिल आला कत्ल लोहे की फोल्डेबल राड (बैटन) बरामद
मऊ देवेंद्र कुशवाहा
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व जिसमे पुलिस अधीक्षक जनपदम मऊ द्वारा उक्त हत्याकाण्ड के शीघ्र अनावरण हेतु आदेशित किया गया था ।बिते 10 जून को समय 19.30 बजे रेलवे स्टेशन के सामने रोडवेज जाने वाली रोड पर गुलशन यादव की हत्या की पुरानी रंजीश एवं वर्चस्व को लेकर की गयी थी जिसमे थाना कोतवाली नगर मऊ में 8 नामजद तथा तीन – चार अज्ञात व्यक्तियो के विरुद्ध मु.अ.सं. 184/2025 धारा 3(5)/115(2)/191(2)/191(3)/190/103(1)/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था
उक्त के क्रम में मुखबीर खास की सूचना के आधार पर आज 13 जून समय 01.30 बजे रोडवेज बस स्टैण्ड थाना कोतवाली नगर मऊ से 03 नफर अभियुक्तगण (1) कमलेश यादव पुत्र स्व.लुटावन निवासी ग्राम रामपुर चकिया थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ उम्र लगभग 47 वर्ष (2) तेज बहादुर पुत्र रामानन्द यादव निवासी ग्राम रामपुर चकिया थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ उम्र करीब 36 वर्ष (3) अमरनाथ यादव पुत्र स्व.लक्षन यादव निवासी ग्राम रामपुर चकिया थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ उम्र करीब 46 वर्ष को रोडवेज बस स्टैण्ड थाना कोतवाली नगर मऊ से तथा प्रकाश मे आये अभियुक्तगण (4) सचिन सोनकर पुत्र भागवत सोनकर निवासी महरनिया दक्षिण टोला थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ उम्र लगभग 20 वर्ष (5) राहुल सोनकर पुत्र जंगी सोनकर निवासी महरनिया दक्षिण टोला थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ उम्र करीब 28 वर्ष को ढ़ेकुलिया घाट थाना कोतवाली नगर मऊ से समय करीब 6.12 बजे गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्तगणो के गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर मऊ से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नोट- 1. दिनांक 24 सितम्बर2022 को थाना सरायलखंसी मऊ में मु.अ.सं. 507/22 लिखा गया था जिसमें गुलशन यादव ने सोनकरो को मारकर फेक दिया था जिसको लेकर विरोधियो में तब से आक्रोश व्याप्त था ।
2. इनका वर्चस्व छोटे-2 लाड़ाईयो से शुरु होकर बड़ी लड़ाईयों मे तब्दील हो गयी थी जो हत्या जैसी घटना मे तब्दील हो गया
3. गाँव में हत्या, बलात्कार से लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाकर चकिया गाँव से घटना की शुरुआत हुई ।
4. मृतक गुलशन यादव थाना दक्षिणटोला मऊ का एच.एस. था उसके ऊपर कुल 07 मुकदमे दर्ज थे ।
5. इनका मुख्या अपराध समाज में महौल बनाकर धन अर्जन करना था ।
6. हत्या में सम्मिलित लोग अपना वर्चस्व कायम करना चाहते थे जिसके परिणाम स्वरुप हत्या हुई ।
7. रेकी गाँव से घटना स्थल तक की गयी थी ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु.अ.सं. 184/2025 धारा 3(5),115(2), 351(2),190, 191(2), 191(3), 103(1) ,61(2) बी.एन.एस.
*गिरफ्तार अभियुक्तगण–*
*1.* कमलेश यादव पुत्र स्व.लुटावन निवासी ग्राम रामपुर चकिया थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ उम्र लगभग 47 वर्ष
*2.* तेज बहादुर पुत्र रामानन्द यादव निवासी ग्राम रामपुर चकिया थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ उम्र करीब 36 वर्ष
*3.* अमरनाथ यादव पुत्र स्व.लक्षन यादव निवासी ग्राम रामपुर चकिया थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ उम्र करीब 46 वर्ष
*4.* सचिन सोनकर पुत्र भागवत सोनकर निवासी महरनिया दक्षिण टोला थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ उम्र लगभग 20 वर्ष
*5.* राहुल सोनकर पुत्र जंगी सोनकर निवासी महरनिया दक्षिण टोला थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ उम्र करीब 28 वर्ष
*बरामदगी–*
आला कत्ल लोहे की फोल्डेबल राड (बैटन)
