रोवर/रेंजर्स के छात्र को कुलपति ने दी शुभकामनाएं,

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के रोवर रेंजर्स के छात्र प्रिंस मौर्य ने प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता जीतकर विश्वविद्यालय का परचम लहराया। कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार वह विश्वविद्यालय परिवार के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अध्यापक अधिकारी एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों ने बधाई दी।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड गोल मार्केट महानगर, लखनऊ के द्वारा सत्र-2024-25 में आयोजित बी0एस0जी0 ज्ञान प्रतियोगिता में नवस्थापित महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ से कुल-109 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त रोवर्स/रेंजर्स प्रदेश स्तर की परीक्षा मेरी वाना मेकर गर्ल्स इण्टर कालेज, प्रयागराज में विगत दिनों सम्पन्न हुई। जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 16 विश्वविद्यालयों के रोवर्स/रेजर्स हिस्सा लिये परीक्षा के बाद जब परिणाम घोषित हुआ तो उसमें महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए रोवर श्री प्रिंस मौर्या, ने सर्वोत्तम कैडट्स का बी0एस0जी0 ज्ञान में सान्तवना पुरस्कार नगदधनराशि-2000/-जीता इस उपलब्धि पर डा घनश्याम दुबे प्रशिक्षण आयुक्त रोवर ने माननीय कुलपति जी को स्कार्फ लगाकर ये जानकारी दी । विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो0 संजीव कुमार ने छात्र को मेडल के साथ शुभकामना एवं बधाई दी, तथा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रेरणा लेने को कहा। कुलपति ने यह भी कहा कि बिगड़ दोनों रॉबर्स रेंजर्स की टीम ने प्रदेश स्तर पर कई मेडल जीते हैं जो निश्चय ही आने वाले कल के लिए शुभ संकेत है। एनसीसी एनएसएस की टीम ने भी बिगड़ दिनों कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। खेल के क्षेत्र या सांस्कृतिक क्षेत्र विश्वविद्यालय ने अपनी सशक्त उपस्थिति हर जगह दर्ज कराई है। आने वाले दिनों में और बेहतर क्या हो सकता है विश्वविद्यालय निश्चित तौर से यथासंभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।

इस अवसर पर कुलसचिव, श्री विशेश्वर प्रसाद, डॉ0 महेश श्रीवास्तव, मुख्यायुक्त, प्रो0 प्रेमचन्द्र यादव, सहायक रोवर आयुक्त, प्रो0 शर्वेश पाण्डेय, प्रो0 बन्दना पाण्डेय, प्रो0 निर्मला सिंह, ऋशिकेश सिंह एवं प्रो0 विजय राय, प्रो0 शुचिता श्रीवास्तव, प्रादेशिक मुख्यायुक्त स्काउट, प्रभात कुमार, श्री नौशाद अली सिद्दीकी, हीरा लाल यादव, श्री आनन्द रावत, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, श्री शैलेश प्रकाश, प्रशिक्षण आयुक्त रोवर डॉ0 घनश्याम दूबे, संगठन आयुक्त रोवर डॉ0 प्रदीप राय, डॉ0 पंकज सिंह डॉ .प्रवेश सिंह आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *