आजमगढ़ जनपद के जिला अधिकारी जी के आदेश क्रम में शासन के मनसा अनुरूप 1 जुलाई से 30 जुलाई तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा,जिसे देखते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा हुसैनगंज ग्राम पंचायत नाला की सफाई करते हुए हुसैनगंज चौराहे से छतवारा तक रोड के दोनों पटरी पर कचरा हटाते हुए झाड़ू लगाते हुए दवा का छिड़काव करते हुए ग्राम प्रधान जी के देखरेख में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है आज दिनांक 1 जुलाई 2025 को दिन मंगलवार को जनपद के सभी विकास खंडों में ग्राम पंचायत में सरकार के मनसा अनुरूप ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने-अपने ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं जिससे कि संचारी रोग पर नियंत्रण पाया जाए इसी के साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जगह-जगह सफाई कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ सफाई करते हुए जिला अध्यक्ष सीपी यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया सेक्टर प्रभारी राज बहादुर चौधरी अरविंद कुमार श्री राम अखिलेश राजेश हवलदार दिलदार महताब अनीता सीमा सरिता मीना आदि लोग मौजूद रहे ग्राम पंचायत हुसैनगंज चौराहा छतवारा विकासखंड पल्हनी जनपद आजमगढ़
