समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद-आजमगढ़ पर 52 किलो का केक काटकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पीडीए नायक, माननीय श्री अखिलेश यादव जी का 52 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इसके पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, विजय यादव अध्यक्ष जिला पंचायत ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया तदोपरांत समाज वादी के युवा कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक सदर में रक्तदान देकर अपने नेता को दीर्घायु होने की कामना किया।
अखिलेश यादव पर्यावरण में रुचि को देखते हुए गांधी प्रतिमा के पास में वृक्षारोपण किया।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सभी लोग अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना करके संकल्प लेते हैं कि सन् 2027 में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेंगे। प्रदेश की जनता लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की दमनकारी, शोषणात्मक,अत्याचारी अन्याई शासन से ऊब गई है।
महंगाई, बेरोजगारी से 80% जनता काफी परेशान लचर जिंदगी जीने पर मजबूर है।
पीडीए समाज के आरक्षण को सरकार लूट कर सामान्य वर्ग को देना चाहती है सपा इस साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगी।
