बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए के सभी वर्ग के स्नातक प्रवेशार्थी आमंत्रित ,

आजमगढ़ । महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया में प्रवेश समिति ने यह निर्णय लिया है कि दिनांक 11 जुलाई 2025 को बीए ,बीएससी, बीकॉम ,बीसीए के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया में जिन्होंने आवेदन किया है कतिपय कारणों से उन अभ्यर्थियों का नाम पहले मेरिट सूची में सम्मिलित नहीं था ऐसे अभ्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश समिति ने यह निर्णय लिया है कि उनकी द्वितीय काउंसलिंग 11 जुलाई 2025 को विश्वविद्यालय परिसर के शैक्षणिक भवन एक एवं दो में प्रातः 11:00 से प्रारंभ होकर समाप्त होने तक जारी रहेगी। प्रवेशार्थी अपने समस्त आवश्यक मूल प्रमाण पत्र ,दो पासपोर्ट साइज फोटो, एवं निर्धारित शुल्क के साथ समय से काउंसलिंग में उपस्थित होंगे ।यह ध्यान रखें की काउंसलिंग के समय दस्तावेजों का नियमानुसार सत्यापन किया जाएगा ।तदक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

मीडिया प्रभारी डॉ0 प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि माननीय कुलपति प्रो0 संजीव कुमार के दिशा निर्देश के क्रम में प्रवेश समिति की बैठक बुलाई गई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो काउंसलिंग प्रवेश प्रक्रिया 7 जुलाई से आरंभ हुई थी उसको शीघ्र पूर्णता प्रदान की जाए। अतः बीए ,बीएससी, बीकॉम, बीसीए के समस्त अभ्यर्थियों को आगामी 11 जुलाई 2025 को प्रातः 11:00 बजे विश्वविद्यालय परिसर के शैक्षणिक भवन में पहुंचकर काउंसलिंग में सहभाग करके निर्धारित शुल्क जमा करें । चूंकि एकेडमी कैलेंडर के अनुसार कक्षाएं यथाशीघ्र गतिमान होगी इसलिए प्रवेश प्रक्रिया समय से पूर्ण करने पर सदस्यों की सहमति बनी।

कुलसचिव कार्यालय से जारी आदेश के क्रम में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र-छात्राओं से यह अपेक्षित है कि वह प्रत्येक दशा में 11 जुलाई को अपनी काउंसलिंग/ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें ।इसकी विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है ।ध्यातव्य है कि प्रवेश रिक्त सीटों के सापेक्ष उपस्थित अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

बैठक में कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद के मार्गदर्शन के क्रम में स0 कुलसचिव डॉ0 महेश श्रीवास्तव, संयोजक डॉ सियाराम शुक्ला, डॉ जयप्रकाश ,डॉ0 सौरभ, डॉ0 परमानंद, डॉ0 शिवेंद्र ,डॉ सपना ,डॉ संजय,धीरज, डॉ0 संतोष आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *