थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा जालसाजी कर फर्जी बैनामा कराने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

ब्यूरो चीफ हामिद अली

गोंडा पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 291/24 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 195, 196, 197, 198, 504, 506, 120(बी) भा0द0वि0 थाना उमरीबेगमगंज से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुन्दर सिंह पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी मरजात पुरवा मौजा गंगरौली थाना उमरीबेगमगंज गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

वादी श्री अवधनरायण सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह निवासी गंगरौली देवरतनपुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना उमरीबेगमगंज को लिखित सूचना दिए कि विपक्षीगण द्वारा फर्जी वशीयतनामा बनाकर जमीन अपने नाम करा लिए थे। जो मौजूदा तहसीलदार द्वारा गलत व फर्जी वशीयतनामा मानते हुए लाल कलम चलाकर अमान्य कर दिया था। वाद में विपक्षीगण द्वारा चोरी चुपके जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम दर्ज करा लिया गया। तहरीर के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज पर मु0अ0सं0 291/24 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 195, 196, 197, 198, 504, 506, 120(बी) भा0द0वि0 बनाम अर्जुन सिंह आदि 13 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसकी विवेचना के क्रम में आज दिनांक 18.07.2025 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त सुन्दर सिंह पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी मरजात पुरवा मौजा गंगरौली थाना उमरीबेगमगंज गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *