भावी उद्यमियों के लिए होगा एक दिवसीय प्रशिक्षण

(संवाददाता हामिद अली)

गोण्डा 23 जुलाई 2025जनपद के उद्यम स्थापना स्वरोजगार हेतु इच्छुक युवक एवं युवती 24 जुलाई को प्रातः 10 बजे से जिला पंचायत सभागार गोंडा में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के मध्य योजना का प्रस्तुतीकरण करने के साथ-साथ पोर्टल के माध्यम से योजना के सुचारू क्रियान्वयन के अतिरिक्त फ्रेंचाइजी बिजनेस मॉडल इन्नोवेटिव प्रोजेक्ट्स प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं कोटेशन तथा प्रश्नोत्तरी के साथ फीडबैक सत्र भी आयोजित होगा। उपयुक्त उद्योग बाबूराम ने बताया कि जनपद के समस्त भावी उद्यमी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *