थाना तरबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत चोरी की योजना बनाते 05 शातिर पशु चोर गिरफ्तार
संवाददाता हामिद अली
पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना तरबगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी की योजना बनाते 05 शातिर पशु चोरों 01. फारूख, 02. लक्ष्मण कुमार, 03. बन्ने नट, 04. सोनू व 05. उमेश कुमार नट को गिरफ्तार कर 01. मु0अ0स0 128/2025, धारा 303(2) बीएनएस थाना परसपुर व 02. मु0अ0स0 190/2025, धारा 303(2) बीएनएस थाना वजीरगंज से सम्बन्धित घटनाओं का अनावरण करते हुए चोरी में प्रयोग होने वाले उपकरण 01 अदद लोहे का नुकीली सरिया, 01 अदद नायलान रस्सी, एक अदद छोटा डण्डा आदि बरामद किया गया, बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0स0 244/2025 धारा 313 बीएनएस, 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 01.08.2025 को अपराध निरीक्षक राजकुमार यादव मय फोर्स रात्रिगस्त, क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि सूचना प्राप्त हुई की ग्राम गिरधरपुरवा में तरबगंज से डुमरियाडीह रोड नागनाथ पुरवा तिराहे पर एक खाली पिकअप खड़ी है जिसके पीछे बैठकर कुछ संदिग्ध लोग बातचीत कर रहे हैं । उक्त सूचना पर निरीक्षक राजकुमार यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचकर आरोपी अभियुक्त 01. फारूख पुत्र सूरत उर्फ नजीर, 02. लक्ष्मण कुमार पुत्र मुस्करीदीन, 03. बन्ने नट पुत्र जन्त्री नट, 04. सोनू पुत्र सजन नट व 05. उमेश कुमार नट पुत्र शेरा नट को गिरफ्तार कर लिया गया तथा जामा तलाशी पर एक अदद तमंचा 12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, एक अदद चाकू तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त होने वाले उपकरण 01 अदद लोहे का नुकीला सरिया(सबरी), नायलान की सफेद रस्सी आदि बरामद किया गया है । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
अभियुक्तगणों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि ये लोग पशु चोरी करने की योजना बना रहे थे कि पुलिस द्वारा चोरी योजना बनाते समय पकड़ लिया गया । दिनांक 11.04.2025 की रात थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम चंदईपुरवा डेहरास में एक भैंस व पड़वा की चोरी की थी, तथा दिनांक 23.06.2025 को थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नैपुरिया बहादुरा से एक भैंस व पड़िया की चोरी किये थे । इन लोगो का एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पशु चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया करते हैं।
