मुबारकपुर आजमगढ़ मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना बुधवार को दिन में दो बजे खण्ड विकास कार्यालय सठियांव का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो रखरखाव ठीक न मिलने पर उर्दू बाबू को शक्त निर्देश देते हुए रखरखाव ठीक करने कहा। तथा एपीओ के कक्ष में सबकुछ ठीक मिलने पर सन्तोष ब्यक्त किया।
विकास खण्ड क्षेत्र सठियांव कार्यलय का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी सबसे पहले एपीओ के कक्ष में दाखिल हुए जहां।एपीओ निर्भय राय काम निपटाते हुए मिले और सब ठीक मिला इस मुख्य विकास अधिकारी ने सन्तोष ब्यक्त किया।इसके कार्यलय में उर्दू बाबू कमरुल्लाह अंसारी को रखरखाव व सही उत्तर न देने पर फटकार लगाई।और ठीक से काम करने को कहा। आजीविका मिशन का हाल जानने पहुंचे जहां कमरे साफ सफाई न होने पर नाराजगी जाताई।और आजीविका मिशन के बारे में पूछताछ किए।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कविता तिवारी, एपीओ निर्भय राय, एसडीओ पंचायत सुनील कुमार मिश्र,एडीओ आइएसबी रमेश सिंह। बाबू नलनिश यादव, राधेश्याम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *