थाना उमरी बेगमगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

संवाददाता हामिद अली

पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना उमरी बेगमगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 032/2025 धारा 3 (1) यू०पी० गैंगस्टर एक्ट थाना वजीरगंज गोण्डा से सम्बन्धित नामजद आरोपी अभियुक्त 01. सुरेश कुमार पुत्र बरखूराम निवासी ग्राम सिझौलिया थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर को थाना तरबगंज क्षेत्र के रगड़गंज चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

दिनांक 12.02.2025 को थानाध्यक्ष वजीरगंज द्वारा थाना वजीरगंज में मु0अ0सं0 032/2025, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट, बनाम 01. सुरेश कुमार पुत्र बरखूराम आदि 4 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपी अभियुक्त 01. सुरेश कुमार पुत्र बरखूराम निवासी ग्राम सिझौलिया थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर को थाना तरबगंज क्षेत्र के रगड़गंज चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त अभियुक्त द्वारा गिरोह बनाकर अपने आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ हेतु गोवंश का वध करने व उसके माँस की तस्करी करने जैसा जघन्य अपराध करते है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरी बेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *