अभिषेक गोयल जिला अध्यक्ष बने तो रजत महामंत्री

संवाददाता हामिद अली
गोंडा।पड़ोसी राज्यों के सापेक्ष यदि बिजली मूल्य में अधिक वृद्धि किया गया तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाएगा।यह बात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल ने एक दिवसीय जनपद प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं। जिसके लिए व्यापार मंडल सरकार को धन्यवाद देता है।पूर्व सांसद ने 12 लाख के आय को कर मुक्त करने तथा टोल टैक्स में कटौती के लिए भी केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इससे पूर्व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर जिले में संगठन को गति प्रदान करने के उद्देश्य से अभिषेक गोयल को जिला अध्यक्ष तथा रजत सोनी को महामंत्री बनाने की घोषणा करते हुए आगामी एक माह में कार्यकारिणी गठन का निर्देश दिया।बैठक का संचालन व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री बनारजी लाल गुप्ता ने किया।बैठक में मोनू तिवारी, शिव बहादुर सिंह सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
