पाती खुर्द आजमगढ़:जिला संगठन मंत्री श्री अखिलेश कुमार यादव के जन्मदिवस के अवसर पर उनके पैतृक आवास ग्राम पंचायत पाती खुर्द, विकासखंड बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से संगठन मंत्री को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति भेंट की गई तथा उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।कार्यक्रम में संगठन मंत्री को भगवान भोलेनाथ की कृपा सदैव बनी रहे, ऐसी शुभकामनाएं दी गईं। श्री अखिलेश कुमार यादव ने इस अवसर पर कहा,”मैं सदैव संगठन के लिए संघर्ष करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करता रहूंगा।”इस अवसर पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव, जिला महामंत्री ओंकारनाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, प्रदीप यादव, भोला यादव, कमलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में ग्रामवासियों एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी भाग लेकर संगठन मंत्री को बधाइयाँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *