आजमगढ़ जिले में नगर पंचायत जहानागंज की भ्रष्टाचार में डुबकी लगा रहे भ्रस्ट नगरपंचायत की पोल हल्की बारिश ने खोलकर रख दिया है। आपको बताते चले नगर पंचायत जहानागंज के चेयरमैनि के चुनाव में समाजवादी पार्टी के लोगो ने जी जान से लगकर अपने प्रत्याशी सरफराज को समाजवादी पार्टी के नेताओ ने तन मन धन से जिताया था। जो योगी आदित्यनाथ की सरकार की आंखों में धूल झोंककर भ्रष्टाचार में डुबकी लगा रहे हैं। भ्रष्टाचार में डुबकी लगाने व फोर्थ क्लास के मटेरियल से नाला के निर्माण कराने का विरोध नगर के ही निवासी ने किया तो उसे मारने पीटने व जान से मारने के मामलों में जहानागंज थाने में गम्भीर मामलों में मुकदमा भी दर्ज हुवा है। वही भ्रष्टाचार का शिकार हुवे रास्ता भी उनकी पोल खुल दिया है जिसका जीता जागता प्रमाण इंटरलॉकिंग का दीवाल फटकर गिर गई है। जो जिले का नगर पंचायत जहानागंज सरकार के मंसूबों पर पानी फेरते हुए नजर आ रहा है। जो दर्शा रहा है कि घटिया किस्म के फोर्थ क्लास के मटेरियल से रास्ते का निर्माण कराया गया था। इसमें भारी मात्रा में कमीशन की कहीं से कोई कोर कसर नहीं रह गया है। लोगों का आरोप है कि नाला के निर्माण में मानक के विपरीत सरिया एवं सफेद भालू का प्रयोग किया गया है। प्रदेश की योगी सरकार नगरपंचायत व ग्रामपंचायत में जनता के लिए विकास कार्य मे काफी धन खर्च कर रही है। लेकिन सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी व पंचायत अध्यक्ष लोग अपनी झोली भरने में एवं योगी सरकार को बदनाम करने में कही से कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। जहानागंज नगरपंचायत की जनता वेसबरी से इंतजार कर रही है कि भ्रष्टाचार में डुबकी लगा रहे नगरपंचायत के सम्बंधित लोगो पर कार्यवाही होगी या ऐसे होगी या ऐसे ही सरकारी धन को बन्दर बांट कर प्रदेश की योगी सरकार को बदनाम करते रहेंगे। वही एक मामले में नगर पंचायत के ही निवासी ने क्या कुछ कहा आइये दिखाते हैं एक रिपोर्ट में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *