akclivenews18.in

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेकनगाढा गांव निवासी संदीप कुमार (29) पुत्र रामजियावन बृहस्पतिवार को अपने घर पर था। इसी बीच किसी बात से क्षुब्ध होकर घर से निकला और ओझौली पुल पर से नदी में छलांग लगा दी। सुबह से शाम तक गोताखोर और पुलिस द्वारा संदीप कुमार की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की मदहा पुल के पास संदीप कुमार का शव मिला। जिसकी जानकारी पीआरबी पुलिस ने जीयनपुर कोतवाली को दी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इस घटना से मृतक के घर में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *