आजमगढ़ ब्लॉक तरवां में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा दिनांक 29-11-2023 से 30-11-2023 तक दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा निकेतन पू०मा० विद्यालय अहिरौली विकास खण्ड तरवां में आयोजित किया गया था। जिसका उद्घाटन रमेश कुमार (जे० वीडियो ) व गुतिब अहमद (ए०पी०ओ०) ने या था। जिसका समापन खण्डविकाश अधिकारी प्रियंका सिंह के द्वारा किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जूनियर वर्ग बालिका 100 व 800 मीटर की दौड़ में शिवांगी यादव प्रथम, सब जूनियर वर्ग बालक 100 मीटर दौड़ में सुमित पाण्डेय प्रथम स्थान प्राप्त कर परचम लहराया है। भाग लेने वाले बालक व बालिका में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जिसमें क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्राथमिक विद्यालय दल अधिकारी मुस्ताक व फतिंगन अहमद, संजय सिंह आदि लोग उपस्थिति रहे, वहीं ब्लॉक तरवां के खण्डविकाश अधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा कि बच्चों के सारीरिक विकास खेलकूद से ही होता है एवं मानसिक संतुलन भी सही रहता है। मनुष्य के स्वस्थ होने का भी कारण होता है योगा प्रियंका सिंह ने यह भी कहा कि यदि मनुष्य अपने शरीर पर आधा घण्टे सुबह समय दे व्यायाम के लिए तो स्वस्थ रह रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *