रानी की सराय में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने आज हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष तिवारी के नेतृत्व में यह देशभक्ति से सराबोर यात्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरू होकर निजामाबाद मोड़ तक जोश और उत्साह के साथ पहुँची।
देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंजती इस यात्रा में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार जायसवाल, डॉ. कविता सिंह, और डॉ. नदीम अहमद ने भी कदम से कदम मिलाया।
कार्यक्रम में प्रोग्राम मैनेजर नागेंद्र यादव, अमर बहादुर सिंह, नीरज तिवारी, आदित्य राय, समा प्रवीन, खुर्शीद अहमद, कुसुम लता, सुमन सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
