राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया

संवाददाता हामिद अली
गोण्डा,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया संस्थान के राम सिंह प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के उपरांत शपथ ग्रहण सभी संस्थान के स्टाफ को लोकतंत्र, स्वतंत्रता और न्याय के आदर्शों की रक्षा का संकल्प दिलाया । प्रधानाचार्य जी ने अपने उद्बोधन में सभी को गौरवपूर्ण और हर्षोल्लास पूर्ण स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दिया और कहा कि भारत की आत्मा उसके संविधान में निहित है। आइए, स्वतंत्रता और लोकतंत्र की भावना का उत्सव मनाएँ। नवागत अनुदेशक को कर्तव्य/ निष्ठावान के लिए प्रेरित किया साथ ही साथ उत्कृष्ट सेवा वाले कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर और गले में तिरंगे की पट्टिका पहना कर सम्मानित किया ।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई वक्ताओं ने अपनी बात रखी, अभिजीत सर और अजीत सर ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन देश प्रेम से प्रभावित किया तत्पश्चात संस्थान प्रधानाचार्य महोदय द्वारा फलदार वृक्ष रोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया l
कार्यक्रम में उपस्थित सीनियर फोरमैन सत्येंद्र कुमार, शिवाकांत तिवारी, रजनीश सैनी विवेक मिश्रा उत्तम वर्मा दीपक श्रीवास्तव ,गजेंद्र पांडे, अजीत भारती शिवम सिंह, नीतीश कुमार, इत्यादि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय बरवार ने किया l
