बैनर, पोस्टर, स्टीकर, पम्फलेट्स वितरित कर किया गया प्रचार प्रसार गोरखपुर । केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय, गोरखपुर द्वारा जनपद गोरखपुर के विकास खंड चरगांवा, नाहरपुर में स्थित सरस्वती इंटर काॅलेज में स्वतंत्रता दिवस, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष और हर घर तिरंगा विषय पर गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें विजेता 20 प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इसके साथ-साथ जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के बीच सामूहिक वार्ता की गई, बैनर, पोस्टर, स्टीकर लगाकर एवं पम्फ्लेट्स वितरित कर लोगों को विषयगत जानकारियां दी गई ।कॉलेज में ध्वजारोहण के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश को और ज्यादा मजबूत, एकजुट और समृद्ध बनायें।खंड विकास अधिकारी चरगावां सत्य प्रकाश ने कहा कि यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संघर्ष की याद दिलाता है ताकि हम आजाद होने के महत्व को याद रखें।कॉलेज के प्रबंधक चंद्रभूषण मिश्र ने कहा कि यह दिन देश की प्रगति के लिए हमारी जिम्मेदारियों को समझाता है। कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रताप शास्त्री ने कहा कि 15 अगस्त भारतीय स्वतंत्रता का प्रतीक है और यह हमें हर साल एक नई प्रेरणा देकर जाता है। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज 15 अगस्त को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश में हर तरफ स्वतंत्रता दिवस उत्सव की धूम है। सरकार के हर घर तिरंगा अभियान ने सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया है। खुटहन स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर संतोष ने कहां कि हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकूमत से मुक्त हुआ था। ऐसे में हर भारतीय के लिए 15 अगस्त गौरव का दिन है। कार्यक्रम का संचालन सुषमा श्रीवास्तव ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *