आजमगढ़, 16 अगस्त 2025।
जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर जिलेभर में जहां-जहां राधा कृष्ण की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के आदेशानुसार और सहायक विकास अधिकारी पंचायत के निर्देशन में यह अभियान संचालित हो रहा है।
ग्राम पंचायत अइनिया (विकासखंड पल्हनी) में शनिवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा मंदिर प्रांगण व आसपास के मार्गों की सफाई, घास की कटाई, झाड़ू लगाना एवं दवा का छिड़काव किया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रोग नियंत्रण सुनिश्चित करना है।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत यह विशेष अभियान हाट-बाज़ार, टोला और मोहल्लों तक भी चलाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव, गुलाब चौरसिया, भगवान मौर्य, श्रीकृष्ण यादव, चंद्रभान यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है और सरकार द्वारा दिए गए दायित्व को पूर्ण निष्ठा से निभाया जा रहा है।
