आज़मगढ़।भोजपुरी भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से भोजपुरी विकास संस्थान का मंडलीय कार्यालय आज़मगढ़ में विधिवत उद्घाटन किया गया। यह भव्य आयोजन 19 अगस्त, मंगलवार 2025 को संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सुभोध कुमार सिंह (PCS), जिला प्रोबेशन अधिकारी आज़मगढ़ द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में भोजपुरी भाषा और संस्कृति को हमारी धरोहर बताते हुए इसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह समेन्दा, उपाध्यक्ष पवन सिंह सम्राट, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र सेनी, प्रमुख सलाहकार देवनाथ सिंह, संगठन मंत्री आलोक सिंह, कार्यालय प्रभारी अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रेनु देवी, मार्गदर्शक श्रीमती बिमला सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी उमेश राठौर दास ने भोजपुरी संस्कृति से जुड़े गीत-संगीत और परंपराओं को समाज से जोड़ने की दिशा में संस्थान की योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भोजपुरी भाषा को विद्यालयी शिक्षा में शामिल करने, भोजपुरी साहित्य और लोककला को बढ़ावा देने तथा नई पीढ़ी को भोजपुरी से जोड़ने पर जोर दिया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि संस्थान का यह मंडलीय कार्यालय भोजपुरी हित में हर संभव कार्य करेगा।
