आज़मगढ़।जिला अधिकारी के आदेशानुसार विकासखंड पल्हनी के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 19 अगस्त 2025 को ग्राम पंचायत सम्मोपुर में ग्राम प्रधान व सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की देखरेख में सफाई अभियान संचालित हुआ। इस दौरान सड़क के दोनों ओर से कचरा हटाया गया, पॉलिथीन इकट्ठा कर बोरे में भरकर उचित स्थान पर रखा गया और हाट-बाजार, टोला-मोहल्लों में विशेष सफाई की गई।अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और बीमारियों के प्रसार पर रोक लगाना रहा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी वीरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, महेंद्र सिरमौर, जगरोपण पाल, मुन्ना, आशा, अनीता, केवली, सरोज देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
