आज़मगढ़।संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस समय डेंगू व मलेरिया के प्रकोप को देखते हुए लगातार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में नालियों की सफाई, कचरा हटाने और दवा का छिड़काव किया जा रहा है।20 अगस्त 2025 को विकासखंड तरवा के ग्राम पंचायत टोडरपुर में सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील कुमार मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम प्रधान की देखरेख में सफाई कार्य संपन्न हुआ। अभियान के दौरान मच्छर जनित रोगों से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया।आज के अभियान में ब्लॉक अध्यक्ष दिवेश कुमार यादव, राजदेव राम, विनोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।इसी तरह सभी ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों पर नियंत्रण पाने के लिए स्वच्छता अभियान लगातार जारी है।
