रिपोर्ट मधुर श्रीवास्तव।
आज़मगढ़ के मण्डलीय जिला चिकित्सालय ब्लड सेंटर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, लखनऊ द्वारा प्रदत्त सिंगल डोनर प्लेटलेट एफेरेसिस मशीन का शुभारंभ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. वी.के. सिंह, प्रमुख अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश सिंह, सीएमओ डॉ. अब्दुल अज़ीज़, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. अनूप यादव वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर सतीश चंद्र कनौजिया, डॉ राम केवल प्रसाद, डॉ जेपी सिंह सहित अनेक चिकित्सक, समाजसेवी संस्थाएं और रोटरी क्लब, महिला मंडल, संत निरंकारी मिशन आदि संगठन शामिल हुए।अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में यह सेवा निशुल्क रहेगी, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में शुल्क ₹9500 निर्धारित है।विशेषज्ञों ने कहा कि यह मशीन मरीजों के लिए वरदान साबित होगी क्योंकि इसमें एक ही रक्तदाता से प्लेटलेट निकालकर बाकी रक्त सुरक्षित रूप से शरीर में वापस चला जाता है, जिससे संक्रमण या रिएक्शन का खतरा नहीं होता।कार्यक्रम के अंत में सीएमओ डॉ. अब्दुल अज़ीज़ ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कम्पनी इंजीनियरों द्वारा मशीन का प्रशिक्षण भी दिया गया।
