आजमगढ़ के दुर्वासा ऋषि धाम, धर्मदासपुर में ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष दुर्गा राय की माता जी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस अवसर पर उनकी स्मृति में आम का पौधा लगाया गया। पौधरोपण करते हुए दुर्गा राय ने ईश्वर से माता जी की आत्मा की शांति और उन्हें अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव, जिला महामंत्री ओंकारनाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, मिर्जापुर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव, तबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *