मोटे अनाज यानी श्रीअन्न से बने प्रोडक्ट का उपयोग करे नई पीढ़ी,प्रो.संजीव कुमार
आजमगढ़। महामहिम राज्यपाल/ कुलाधिपति उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार के दिशा निर्देश तथा महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में आज विश्वविद्यालय परिसर के प्रशासनिक भवन में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह दीक्षोत्सव-2025 का विधिवत आगाज हुआ। माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल नई पीढ़ी द्वारा भोज्य पदार्थ में फास्ट फूड का सेवन के प्रति नौनिहालों के आकर्षण के कारण चिंतित होकर उन्होंने सभी को स्वस्थ रहने के लिए मोटे अनाज से बने पदार्थ का सेवन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की थीम थी इट्स राइट फॉर बेटर लाइफ। विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह का कार्यक्रम लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ था, मोटे अनाज के बाबत कुछ नई पीढ़ी के बच्चे अंजान दिखे ,ज्वार ,बाजरा ,रागी एवं हॉल बीट जिसे पंजाबी में कनक कहते हैं से बने प्रोडक्ट उनकी समझ से परे दिखे ।विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि आज महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन तथा मेला लगाकर लोगों को बरबस अपनी तरफ आकर्षित किया, कुलपति जी ने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत फीता काटकर किया । विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए सभी प्रोडक्ट का बारीकी से उन्होंने अध्ययन ही नहीं किया किया अपितू छात्र-छात्राओं द्वारा प्रोडक्ट को बनाने का तरीका भी पूछा छात्र छात्राएं अपने उदार हृदय कुलपति को पाकर काफी खुश नजर आए और उन्होंने अपने कुलपति जी को मेरा प्रोडक्ट अच्छा है मेरा प्रोडक्ट अच्छा है कहकर उसे खरीदने को मजबूर किया, विश्वविद्यालय के कुलपति जी उस समय छात्र-छात्राओं का दिल जीत लिए जब उन्होंने कहा दीप प्रज्वल्लन विश्वविद्यालय की छात्राएं बेटियां करेगी कुलपति के इस प्रयास को उपस्थित अभिभावकों ने खूब सराहा।मेले के आकर्षण का मुख्य केंद्र मोटे अनाजों बाजार एवं राजी से बने लड्डू केक एवं बिस्किट सभी को खूब लुभाए छात्राओं द्वारा राजी एवं बाजरे से बनाई गई नमकीन बीट रूट ने भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया क्राफ्ट में छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली को पोस्ट कैंडल एवं जूट बैग की भी कुलपति सहित विश्वविद्यालय परिवार ने खूब सराहा रंगोली पोस्टर कैंडल एवं जुटे बैग्स की प्रशंसा माननीय कुलपति जी एवं कुल सचिव ने किया। प्रत्येक प्रोडक्ट की विशेषता एवं उससे लाभ की जानकारी भी कुलपति ने छात्राओं व उपस्थित प्राध्यापिकाओं से किया प्रत्येक प्रोडक्ट की विशेषता एवं उसका लाभ का प्रश्न करके कुलपति जी छात्र-छात्राओं से सीधे जुड़ जाते थे बच्चे अपने मुखिया को पाकर गदगद दिखे। विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र सहायक कुल सचिव डॉ. महेश कुमार एवं गृह विज्ञान की प्राध्यापिकाएं डॉ. सपना डॉ.आकांक्षा ,डॉ. रिचा एवं डा. अदिति के साथ-साथ वनस्पति विज्ञान की डॉ. प्रियंका सिंह एवं पत्रकारिता विभाग के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ प्राध्यापक जिसमें मुख्य रूप से डॉ. शिवेंद्र सिंह डॉ. जयप्रकाश आदि के साथ-साथ विश्वविद्यालय कुलपति के निजी सचिव विपिन शर्मा की गरिमा मईयी उपस्थिति रही।
