आजमगढ़। शासन की मंशा अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विकासखंडों की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारी नालियों की सफाई, कचरा हटाने और झाड़ू लगाने का कार्य कर रहे हैं।डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सोमवार, 1 सितंबर 2025 को सहायक विकास अधिकारी पंचायत के देखरेख में काशीराम आवास, चकगोरया में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की सफाई, नाला साफ करने और कचरा हटाने का कार्य किया गया।ग्रामीण सफाई कर्मचारी गुलाब चौरसिया ने बताया कि “इंसान तभी हारता है जब वह कोशिश करना छोड़ देता है, वरना हर ठोकर भी मंजिल के करीब लाती है। मंजिल तभी मिलती है जब हम कोशिश करते हैं।”इस अवसर पर गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
