आजमगढ़।पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के आदेशानुसार जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण सफाई कर्मचारी गांव-गांव जाकर साफ-सफाई कर रहे हैं और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।2 सितंबर 2025 को बावली मोड़ से करतालपुर चौराहे होते हुए भंवरनाथ मंदिर तक सड़क के दोनों ओर सफाई की गई। इस दौरान कचरा हटाने, झाड़ू लगाने और दवा का छिड़काव भी किया गया। जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव ने बताया कि कर्मचारी पूरे उत्साह से अपने-अपने ग्राम पंचायत में कार्य कर रहे हैं, जिससे बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।जिला मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया ने कहा कि “तब तक मेहनत करते रहो जब तक कि आपको अपना परिचय देने की आवश्यकता न पड़े।”आज के अभियान में सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, कमलेश कुमार, जितेंद्र चौधरी, रामसमऊज, नर्मदा गोंड, साकरुन, महेंद्र कुमार शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
