आज दिनांक 04 सितम्बर 2025 को सेनानायक महोदय श्री सुशील कुमार शुक्ला (आईपीएस) के निर्देशन में एवं सहायक सेनानायक महोदया श्रीमती श्वेता आशुतोष ओझा तथा सैन्य सेनानायक महोदय श्री महीपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस मॉडर्न स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा श्रीवास्तव ने सहायक सेनानायक महोदया एवं सैन्य सेनानायक महोदय का स्वागत किया। इस अवसर पर सेनानायक महोदय ने विद्यालय के बच्चों एवं अध्यापकगण को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें संबोधित भी किया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं अनुचरों को महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा श्रीवास्तव ने सहायक सेनानायक महोदया एवं सैन्य सेनानायक महोदय को मोमेंटो भेंट कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पुलिस मॉडर्न स्कूल के प्रभारी पीसी रविप्रकाश यादव, प्रधानाचार्या पूजा श्रीवास्तव एवं समस्त पीएमएस स्टाफ उपस्थित रहा।

