आजमगढ़।जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेशानुसार संचारी रोग रोकथाम नियंत्रण अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी जगह-जगह साफ-सफाई करते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि वे अपने घर एवं आसपास की साफ-सफाई नियमित रखें, जिससे मौसमी बीमारियों एवं तरह-तरह के रोगों के प्रकोप पर नियंत्रण पाया जा सके।

इसी क्रम में दिनांक 4 सितंबर 2025 को रोडवेज स्थित भाजपा कार्यालय पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने रोड के दोनों पटरी की साफ-सफाई की और कार्यालय परिसर में रखी सामग्री को व्यवस्थित किया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव, जिला मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया, उमेश यादव, भगवान मौर्य, राजेश कुमार मिंटू, बृजेश चौहान, लीलावती, महेंद्र शर्मा, मोहम्मद असलम, जुलाई चंभान, अशोक चौहान, राम कुमार और अजय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *