आज़मगढ़।संयुक्त निदेशक (ज्वाइंट डायरेक्टर) पंचायती राज लखनऊ संजय बरनवाल जी के आज़मगढ़ आगमन पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया। कर्मचारियों ने बुके और मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की।इस अवसर पर संयुक्त निदेशक ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली से संबंधित बैठक लखनऊ में की गई है और इसका निस्तारण जल्द से जल्द किया जाएगा। उन्होंने संगठन द्वारा उठाए गए सुपरवाइजर से संबंधित मुद्दे पर भी विचार करने का आश्वासन दिया।ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि संयुक्त निदेशक द्वारा कर्मचारियों के हित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
सहायक विकास अधिकारी पंचायत – सुभाष शर्मा
जिला अध्यक्ष – सी.पी. यादव
जिला महामंत्री – ओंकारनाथ
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष – गुलाब चौरसिया
जिला संगठन मंत्री – अखिलेश कुमार यादव
जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष – राम प्रताप यादव
पूर्व जिला महामंत्री – नवीन कुमार चतुर्वेदी
कार्यालय सचिव – सुनील सिंह
पंचरत्न सिंह, अशोक कुमार प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम सर्किट हाउस, रानी की सराय ब्लॉक, जनपद आज़मगढ़ में संपन्न हुआ।
