आज़मगढ़।निज़ामाबाद तहसील में फर्जी वकीलों और दलालों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पूर्वांचल प्रभारी अबुल बशर आजमी ने ज्ञापन में आरोप कि तहसील में कुछ लोग बिना रजिस्टेशन और COP के ही वकील लिखाकर न्यायालय में कार्य कर रहे हैं, जिससे आम जनता का शोषण कर धन उगाही कर रहे हैं। इन दलालों और फर्जी वकीलो को कुछ वकीलो द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। ज्ञापन मे कहा गया है की है तहसील बार एसोसिएशन निजामाबाद ने पूर्व में भी इस मुद्दे पर अपनी एक बैठक में प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन अभी तक प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई। आरोप लगाया गया है कि फर्जी वकील और दलाल मिलकर लूट-खसोट और धन उगाही कर रहे हैं, जिससे न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। पूर्व में विवाद भी हो चुका है। ज्ञापन में फर्जी वकीलों में फखरूलहसन उर्फ मुन्ना और राजेश यादव समेत अन्य लोगों के नाम प्रमुख रूप से शामिल किए गए हैं। ज्ञापनदाताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मांग की है कि इन फर्जी वकीलों का न्यायालय में प्रवेश रोका जाए और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।ग्रामीणों और अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस मामले में शीघ्र ही ठोस कदम उठाएगा, जिससे तहसील परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार और दलाली पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *