आज़मगढ़।विकासखंड पल्हनी में तैनात ग्रामीण सफाई कर्मचारी पंचानन यादव जी का इलाज के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, उनकी किडनी खराब होने के कारण वे लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज आज़मगढ़ के वेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान आज सुबह लगभग 5:00 बजे उनका देहांत हो गया।उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे जनपद के सफाई कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में कर्मचारी व पदाधिकारी वहां पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।उनका पार्थिव शरीर ग्राम पंचायत कोठारा से अंतिम यात्रा निकाली गई और दोहरीघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री ओंकारनाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला संगठन मंत्री अखिलेश कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, सेक्टर प्रभारी रतन कुमार यादव, उमेश यादव, अशोक कुमार चौहान, बृजेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष संजय सोनकर, मनजीत कुमार यादव, राजेश कुमार, परविंदर लाल, सतीश कुमार सहित विकासखंड पल्हनी के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।सभी ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *