आज़मगढ़।ग्राम पंचायत एकरामपुर स्थित बरम बाबा स्थान, तमसा तट पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने आज (रविवार, 7 सितंबर 2025) वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पीपल और धिटोर का पौधा लगाया गया।

वृक्षारोपण को “एक पौधा पुरानी पेंशन के नाम, एक पौधा मां के नाम, एक पौधा शहीद जवानों के नाम” की संकल्पना से जोड़ा गया।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नेताओं ने इस मौके पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई।

गुलाब चौरसिया ने कहा कि शहीद जवानों की याद और कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा केवल पुरानी पेंशन है, इसे लागू करना जरूरी है।

सीपी यादव ने कहा कि “जो पेंशन की बात करेगा वही देश पर राज करेगा।”

अभय चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारे जीवन का आधार और बुढ़ापे का सहारा है।

सुनील सिंह ने पुरानी पेंशन को सुरक्षित योजना बताते हुए इसे लागू करने की मांग की।

सेवानिवृत्त पारस मौर्य ने कहा कि “वृक्ष लगाओ, देश बचाओ – पुरानी पेंशन हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।”

इस मौके पर  सीपी यादव,गुलाब चौरसिया, सुनील सिंह, अभय चौहान, पारस मौर्य, कमलेश कुमार (शिक्षक) समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *