संवाददाता, कोपागंज मऊ। यूथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बूट पॉलिश कर बेरोजगारी दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाने मोड़ पर सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन करते हुए वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया । इस अवसर पर यूथ कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी जितनी बढ़ी है, उतना पहले किसी सरकार में नहीं बढ़ी। कहा कि सरकार की गलत नितियों के चलते आज का युवा पीढ़ी हतास और बेरोज़गारी का दंश झेल रहा है। युवाओं के पास कोई रोजगार या कोई धंधा नहीं है। कहा कि लघु उद्योग, मध्यम उद्योग और प्रतिदिन काम करके आजीविका पाने वाले लोगों के रोजगार बंदी के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को सरकार सिर्फ नौकरियों का लालच दे रही है। कहा कि युवा पढ़ लिख कर भी बेरोजगार बने हुए हैं और देश का प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर ढिंढोरा पीट रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि कहा कि मंहगाई और बेरोज़गारी ने गरीबों को पूरी तरह से जकड़ लिया है। युवाओं के पास कोई रोजगार नहीं है। जिसके कारण वे सरकार के खिलाफ अब सड़कों पर उतर रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए। अवसर पर पार्टी के धर्मेंद्र सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *