GST स्लैब में बदलाव से मोटरसाइकिलों के दाम घटे- कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह

 

संवाददाता हामिद अली

गोण्डा: उमरी बेगमगंज। मोटरसाइकिल खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जीएसटी स्लैब में हालिया बदलाव के चलते दोपहिया वाहनों की कीमतों में पाँच हजार रुपये से अधिक की कमी आई है। इसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा। इसी क्रम में सोमवार को उमरी बेगमगंज के कस्बे में रितिका हीरो शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया।

शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रीय सांसद करण भूषण ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जनता को राहत पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। जीएसटी दरों में संशोधन से मोटरसाइकिलें अब आम आदमी की पहुंच में और अधिक सुलभ हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि युवाओं, किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों को परिवहन साधन किफायती दर पर उपलब्ध हो सकें।

सांसद ने कहा कि मोटरसाइकिलें ग्रामीण इलाकों में आजीविका और आवागमन का अहम साधन हैं। जीएसटी दरों में कमी से ग्रामीण व शहरी दोनों ही क्षेत्रों में लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह कदम रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन देगा, क्योंकि वाहन उद्योग देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस मौके पर शोरूम संचालकों ने बताया कि जीएसटी स्लैब में बदलाव से ग्राहकों को नई गाड़ियों पर विशेष छूट का लाभ मिलेगा। अब ग्राहक कम कीमत में अपनी पसंदीदा बाइक खरीद सकेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और नए शोरूम की शुरुआत पर खुशी जताई।

कार्यक्रम में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बेलसर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडे,चंद्र प्रकाश उर्फ सीपी, सूर्य मोहन मिश्रा, पप्पू सिंह सिघौटी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, सुमित भूषण सिंह, इंद्रदेव मिश्रा, नवाबगंज नगर पालिकाअध्यक्ष सत्येंद्र सिंह , रज्जन बाबा, सांसद प्रतिनिधि सोनू सिंह भाजपा जिला मंत्री अजय सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिकों ने भाग लिया।

शोरूम के संचालक विपिन सिंह ने बताया उमरी बेगमगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मोटरसाइकिल खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। रितिका हीरो शोरूम से उन्हें सस्ती और गुणवत्तापूर्ण सेवा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *