आजमगढ़, 25 सितंबर 2025।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को सिधारी स्थित कमिश्नर कार्यालय, होमगार्ड कार्यालय और उद्योग विभाग के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के आदेश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अभियान में भाग लिया। सफाई कर्मियों ने रोड की दोनों पटरियों पर झाड़ू लगाई, घास की कटाई की, कचरा हटाया और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी अभय चौहान, सुनील यादव, वीरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, सत्य प्रकाश यादव, राज बहादुर चौधरी, उमेश यादव, भगवान मौर्य, राजेश कुमार, जागृति प्रसाद, शेख मनु, रामबचन, महेंद्र कुमार शर्मा, मोहम्मद असलम, श्रीकृष्ण यादव और अशोक कुमार चौहान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य न केवल शहर और कार्यालय प्रांगण को साफ रखना है, बल्कि डेंगू-मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण पाना भी है।
