फार्मासिस्टों ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मेडिकल कॉलेज में फल वितरण और संगोष्ठी का आयोजन

संवाददाता हामिद अली
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के द्वारा सीएमओ ऑफिस के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा व डॉ राकेश तिवारी थे जिनके द्वारा यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारियों को सम्मान पत्र और माला पहनाकर सम्मानित किया उसके बाद मेडिकल कॉलेज में मरीजों फल और आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया । फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मिश्र ने बताया कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025 वर्ष का विषय है “स्वास्थ्य के बारे में सोचें, फार्मासिस्ट के बारे में सोचें “।उन्होंने आगे कहा, “स्वास्थ्य साक्षरता में सुधार और टीकाकरण से लेकर दवाओं के सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित करने तक, फार्मासिस्ट हमारी स्वास्थ्य प्रणालियों का एक अनिवार्य हिस्सा हैं, खासकर वंचित समुदायों में।”फ़ार्मासिस्ट के बिना फ़ार्मेसी स्वास्थ्य के लिए ख़तरा है। इस तरह के अदूरदर्शी उपाय देखभाल की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को ख़तरे में डालते हैं। महामंत्री रोहित मिश्र ने बताया कि प्रशिक्षित फ़ार्मेसिस्टों में निवेश न केवल एक बेहतर खर्च है, बल्कि जनता के विश्वास और बेहतर परिणामों के प्रति प्रतिबद्धता भी है। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. डी. एन. सिंह, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ रजनीश सिंह,डॉ अतुल मिश्र, डॉ रवि रंजन, मैट्रन सुनीता, फार्मासिस्ट फेडरेशन मनोज सैनी, राकेश शुक्ला , अंकित तिवारी, सनत पांडेय, श्याम वरन , शमशाद, बृजेश शुक्ला, रवि चौधरी, गोपाल साहू, बृजभूषण शरणतिवारी,अनुराग तिवारी ,संजय अवस्थी ,विपुल कुमार, शशिकांत मिश्रा तमाम फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।
