उर्स ए मीनाई 06,07 एवं 08 अक्टूबर को जिसमें हजारो अक़ीदतमंद शामिल होगें
संवाददाता हामिद अली
गोण्डा। पूर्वी भारत की प्रसिद्व खानकाह दरबारे आलिया मीनाइया मीना नगर(करबला) सरकुलर रोड गोण्डा में हज़रत सैय्यदना मख़्दूम इकराम मीना गोण्डवी र0अ0 का 57वां सालाना उर्स ए मीनाई 06,07 व 08 अक्टूबर को मनाया जायेगा। जिसमें हजारो अक़ीदतमंद शामिल होगें। 06 अक्टूबर को 2 बजे से 5 बजे तक मूए मुबारक की ज़ियारत और रात 8 बजे से जश्ने ईद मिलादुन्नबी एवं जश्ने दस्तारबंदी का प्रोग्राम होगा ,सज्जादा नशीन हज़रत अल़हाज शाह जमाल मीना साहब की सरपरस्ती में 47 हाफिज़ व कारी की दस्तार बंदी होगी।
07 अक्टूबर 10 बजे कुल शरीफ की महफिल एवं शाम में गागर व चादर दरबारे आलिया में पेश की जायेगी।
08 को सुबह आखिरी फातिहे के साथ उर्स का समापन होगा
