यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारीयों ने सौंपा ज्ञापन
संवाददाता हामिद अली
गोंडा जनपद के यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारीयों ने गुरुवार को जिला अधिकारी कार्यायल पहुंचकर मुख्यमंत्री के संबंधित एक ज्ञापन पत्र सौंपा जिसमें फार्मासिस्ट फेडरेशन के मंडल उपाध्यक्ष सुधांशु मिश्र के अगुवाई में जिला अध्यक्ष रोहित मिश्र के द्वारा दिए गए पत्र में जनपद गोण्डा के नवनिर्मित मेडिकल में जनपद के अनुभवी, प्रशिक्षण प्राप्त लोगो को ही मेडिकल कॉलेज से संयोजित करने की मांग की गई है जिसमें फार्मासिस्ट के पदों पर जनपद के ही बेरोजगार रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट को संयोजित किया जाए ऐसे ही स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा इंट्री, वॉर्ड बॉय जैसे अनेक पदों पर भर्ती के लिए ज्ञापन दिया जिसमें सनत कुमार पांडे, गोपाल साहू, धनंजय प्रताप सिंह, विपुल कुमार, सत्यम कुमार, अभिषेक, इत्यादि लोग मौजूद रहे।
