आजमगढ़। दीपावली पर मेहता पार्क में शहीद सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के बलिदानी जवानों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन राष्ट्र रक्षकों को नमन करना है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे एक-एक दीप बलिदानियों के नाम पर जलाएं और राष्ट्र प्रहरी वीरों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें। आयोजन समिति का कहना है कि ये दीप केवल मिट्टी के दीपक नहीं, बल्कि कृतज्ञता और राष्ट्रीय भाव के प्रतीक होंगे।
मेहता पार्क में दीप सज्जा और स्थल व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्थानीय सामाजिक संगठनों, युवाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं ने कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। शाम के समय शहीदों की स्मृति में मौन रखकर कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।
जिसमें उपस्थित रहे ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से जिला अध्यक्ष सीपी यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया जिला महामंत्री ओंकारनाथ जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव कार्यालय सचिव सुनील सिंह संगठन मंत्री जनार्दन यादव अभय चौहान सुनील यादव राम बच्चन जागृति प्रसाद कमलेश कुमार सुकून सुनीता सुनीता रामेश्वर अविनाश श्याम नारायण मौर्य नागेंद्र
