ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के समेदा गांव में दीपावली के अवसर पर बुधवार की रात गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन की तैयारी के दौरान अचानक बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार, गांव में गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन की तैयारी चल रही थी, तभी राजू गुप्ता नामक युवक मौके पर पहुंचा और आरोप है कि उसने प्रदुम्न सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से अफरा-तफरी मच गई।

हमले की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना पर सिधारी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। घायल प्रदुम्न सिंह ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *