आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के एमएलसी एवं पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने शुक्रवार को अपने आवास पर सिधारी क्षेत्र के चर्चित मासूम शाहज़ेब हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
उन्होंने न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए पीड़ित पिता श्री साहेब आलम को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की आर्थिक सहायता चेक द्वारा प्रदान की।
इस दौरान गुड्डू जमाली ने कहा कि —
“शाहज़ेब को न्याय दिलाने की यह लड़ाई इंसाफ की लड़ाई है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। जरूरत पड़ने पर आगे भी पीड़ित परिवार को पूरी सहायता दी जाएगी।”
उन्होंने आश्वासन दिया कि कानूनी लड़ाई में जो भी मदद की आवश्यकता होगी, वह निःस्वार्थ भाव से उपलब्ध कराई जाएगी।
मौके पर समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
