ग्राम पंचायत एकरामपुर में तालाब और घाटों की हुई सफाई, किया गया दवा छिड़काव
आजमगढ़। जिलाधिकारी के आदेश क्रम में छठ महापर्व को देखते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शासन की मंशा अनुरूप ग्रामीण सफाईकर्मियों द्वारा गांव-गांव, नदी-तालाबों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कार्य किया जा रहा है।
अभियान के तहत तमसा नदी, पोखरे, तालाबों के आसपास घास की कटाई, कचरा हटाने, झाड़ू लगाने और दवा का छिड़काव किया गया। इस कार्य का उद्देश्य डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के प्रसार पर नियंत्रण पाना है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत एकरामपुर में ग्राम प्रधान की देखरेख में बाबा की कुटिया एवं बरम बाबा स्थान के पास घाटों और बेदी के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। सफाईकर्मियों ने नारे के साथ कार्य किया —
“मेरा देश, मेरा ग्राम — स्वच्छ रहे, सुंदर रहे।”
इस मौके पर सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, सुनील यादव, राम बच्चन, महेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अभियान का उद्देश्य जनपद को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाना है।
