आजमगढ़ सरदार पटेल 150वीं जयंती समारोह अभियान के सन्दर्भ में भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता और योजना बैठक को संबोधित करते हुए आजमगढ़ जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, MY Bharat के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएँं आयोजित कर रहा है। इस पहल का उदेश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना,समाज के प्रति जिम्मेदारी बढाना और एकता की भावना को मजबूत करना है यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन भागीदारी से राष्ट् निर्माण के विजन से प्रेरित है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ट नागरिक तक, सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं और रष्ट्रि निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। खासकर अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसी पहल के तहत, 6 अक्टूबर 2025 को मंत्रालय ने Sardar@150 unity March की शुरुआत की।यह भारत सरकार और MY Bharat की पहल है, जो लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है। इस रष्ट्र्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

डिजिटल चरण की शुरुआत

6 अक्टूबर को माननीय कैंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डों.मनसुख मांडविया जी ने इस अभियान का डिजिटल शुभारं MY Bharat पोर्टल पर किया। इस चरण में सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन और Sardar@150 Young Leaders program शामिल हैं। इस दौरान सरदार@150 यंग लीडर प्रोग्राम के 150 विजेताओं को राष्ट्रीय पदयात्रा मै शामिल होने का मौका मिलेगा।

अभियान के चरण

(1)-जिला स्तरीय पदयात्राँ(31 अक्ट्बर -25 नवंबर 2025)

(A)-हर संसदीय क्षेत्र के सभी जिलों में 3 दिन तक 8-10 किमी लंबी पदयात्रा होगी।

(B)- पदयात्रा से पहले स्यानीय लोगों मे माहौल बनाने के लिए स्कूल, कॉलेजों में अलग-अलग प्री ईवेंट गतिविधियां, जैसे कि निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल जी के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन करवाया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन, “गर्व से स्वदेशी” संकल्प भी दिलवाए जाएंगे।

(C)- इस दौरान योग एवं हेल्थ शिविरों के साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का भी आयोजन होगा।

(D)- पदयात्रा के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा चित्र पर श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर भारत शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रमाणपत्र वितरण होगा।

(E)-राज्य और केंद्रशासित प्रदेशोंके स्टेट कैबिनेट मंत्री, सांसद, स्थानीय प्रशासन, MY Bharat और NCC अधिकारी इन यात्राओं का नेतृत्व करेंगे।

 

(2)- राष्ट्रिय पदयात्रा (26 नवंबर -6 दिसंबर 2025)

a. 152 किमी की पदयात्रा करमसद (पटेल जी का जन्मस्यान) से स्टेच्यू ऑंफ यूनिटी, केवडिया तक निकाली जाएगी।

b. रास्ते के गाँवों में सामाजिक विकास कार्यक्रम होंगे, जिनमें MY Bharat, NSS के स्वयंसेवक, Ncc Cadets और युवा लीडर भाग लेंगे।

(c)-150 पड़़ावों पर सरदार पटेल के जीवन पर विकसित भारत की प्रदर्शनी और भारत की विविध संस्कृति का उत्सव मनाया जाएगा।

d. हर शाम से सरदार गाथा होगी जिसमें पटेल जी के जीवन और योगदान की ‘ कहानियँ सुनाएँगे।

 

पंजीकरण

सभी पंजीकरण और गतिविधियां MY Bharat Portal https://mybharat.gov.in/pages/unity march पर हो रही है। देश भर के युवाओं से आग्रह है कि यह इस ऐतिहासिक पहल में जुड़े और सक्रिय भागीदारी करें।

इस अवसर पर ध्रुव सिंह,अखिलेश मिश्रा गुड्डू देवेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण पाल, शिवनाथ सिंह कल्पनाथ पासवान राम दर्शन यादव आर पी राय, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, अरविन्द जायसवाल मंजू सरोज, प्रेम प्रकाश राय , हरिवंश मिश्रा, पवन सिंह मुन्ना, नन्हकूराम सरोज, नागेन्द्र पटेल, पूनम सिंह, आनन्द सिंह, विभा बर्नवाल, अवनीश मिश्रा, मयंक गुप्ता, सुजीत सिंह, विवेक निषाद पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *