रामायण महोत्सव के संयोजक श्री बालाजी ट्रस्ट सेवा समिति के संस्थापक भजन गायक उमेश दास जी महाराज के संयोजन में रुद्रा रिकॉर्डिंग स्टूडियो के डायरेक्टर प्रदीप मद्धेशिया द्वारा आजमगढ़ के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया कर्मी बंधुओ का सम्मान हर्बल लाइफ सिधारी कार्यालय में किया गया! मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान भजन गायक उमेश दास महाराज जी ने कहा कि मीडिया के लोग समाज के चौथे स्तंभ हैं और इनका सम्मान सभी लोगों को करना चाहिए! साथ ही साथ उन्होंने कहा कि प्रत्येक मीडिया कर्मियों को निष्पक्ष रूप से समाचार प्रकाशित करते हुए लोगों के बातों को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करना अत्यंत आवश्यक है!दीपावली एवं डाला छठ पर्व पर पूरे देशवासियों एवं प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए हुए दास जी ने कहा कि इस त्यौहार पर हम सभी लोग एक दूसरे का मुंह मीठा करके अपने जीवन में मिठास लाते हुए एक दूसरे का सम्मान और सहयोग करें! कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हर्बल लाइफ के डायरेक्टर राजनाथ यादव जी रुद्रा रिकॉर्डिंग स्टूडियो के डायरेक्टर प्रदीप मद्धेशिया जी विजय बहादुर यादव अखिलेश यादव एवं समाजसेविका गुड़िया एवं अन्य लोग उपस्थित रहे!उमेश दास जी महाराज ने सभी मीडिया बंधुओ को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया!
