आज़मगढ़।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में भव्य पदयात्रा अभियान आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर संगठन स्तर पर तैयारी जोरों पर है। जिला योजना बैठक में यात्रा का विस्तृत रूट प्लान तैयार किया गया। बैठक में जिला प्रभारी मंत्री, संगठन के प्रभारी, सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दीपावली अवकाश के कारण तैयारी का समय कम होने से यात्रा का शुभारंभ 5 या 6 नवम्बर से किया जाएगा। हर दो विधानसभाओं की यात्रा के बीच एक दिन का अंतर रखा जाएगा ताकि तैयारी सुचारू रूप से हो सके।

संगठन ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रत्येक विधानसभा यात्रा में कम से कम 500 कार्यकर्ता शामिल रहेंगे जो यात्रा की समाप्ति तक जुड़े रहेंगे और समापन सभा में भाग लेंगे। यात्रा मार्ग में पड़ने वाले कॉलेजों के विद्यार्थी और शिक्षक भी इस अभियान का हिस्सा बनेंगे, ताकि युवाओं में सरदार पटेल के विचारों को प्रसारित किया जा सके।

यात्रा का मार्ग अधिकतम 8 किलोमीटर तक रखा गया है, जिसे हर 2-2 किलोमीटर के पड़ावों में विभाजित किया जाएगा।
पहले पड़ाव पर पीने के पानी, दूसरे पर भोजन, तीसरे पर चाय, और चौथे पड़ाव पर समापन सभा का आयोजन होगा।

संगठन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि यात्रा मार्ग पर संगीत व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, और जलपान की पूरी व्यवस्था रहे। प्रत्येक ग्रामसभा के कार्यकर्ता तिरंगा और पुष्प लेकर मानव श्रृंखला बनाकर पदयात्रा का स्वागत करेंगे।

संपूर्ण यात्रा की व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय विधायक या 2022 के विधानसभा प्रत्याशी को सौंपी गई है।
अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन होगा, जिसमें प्रभारी मंत्री, जिला प्रभारी, सांसद और जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में अभियान का शुभारंभ और जनजागरण संदेश दिया जाएगा।

प्रदेश स्तरीय टोली का गठन भी किया गया है —
संयोजक श्री संजय राय (प्रदेश महामंत्री),
महासंयोजक श्री देवेश कुमार कोरी (प्रदेश उपाध्यक्ष),
सह-संयोजक श्री शंकर लोधी, श्री शिव भूषण सिंह, एवं श्री वरुण गोयल (प्रदेश महामंत्री, भाजयुमो) इस अभियान का संचालन करेंगे।

बैठक में मुख्य अतिथि मुराहु राजभर (जिला प्रभारी), विनोद राजभर (जिलाध्यक्ष), सूरज प्रकाश श्रीवास्तव (पूर्व जिलाध्यक्ष), ऋषिकांत राय, मनोज यादव, अनुराग सिंह, संतोष यादव (ब्लॉक प्रमुख), हरीश तिवारी, हनुमंत सिंह, दिलीप बघेल, अभिषेक सिंह सोनू, आदर्श राय, आशुतोष राय, ठाकुर प्रसाद, राजवीर, सुनील सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *