आजमगढ़।स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद के जिला अधिकारी के निर्देश एवं खंड विकास अधिकारी पल्हनी के आदेशानुसार विकासखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोठारा में गुरुवार को व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा सड़कों के दोनों किनारों की घास की कटाई, झाड़ू लगाना, कीटनाशक दवा का छिड़काव और नालियों की सफाई की गई। साथ ही शादी-विवाह स्थलों, अमृत सरोवर के आसपास एवं अधिकारियों के निरीक्षण स्थलों पर विशेष सफाई की गई।
ग्रामवासियों को मच्छर जनित रोगों की रोकथाम हेतु जागरूक करते हुए स्वच्छता के महत्व पर संदेश दिया गया—
“मेरा ग्राम पंचायत स्वच्छ रहे, सुंदर रहे” के नारे के साथ ग्रामीणों ने सफाई को अपनी जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष सतीश कुमार, परविंदर लाल, मुराली यादव, संजय कुमार, अनिल कुमार, उमेश यादव, भगवान मौर्य, रमेश कुमार, छोटेलाल यादव, इरशाद अहमद, कमलेश कुमार, सिराजुद्दीन वाला जी, कृष्ण कुमार, राम प्यारे, मुकेश कुमार, कुलदीप और रामबचन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत कोठारा,
विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़।
