कोपागज ब्लाक क्षेत्र के सहरोज गांव निवासी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार उमाकांत त्रिपाठी के सेवानिवृत्त पिता गिरजा त्रिपाठी उम्र 81 वर्ष का वृहस्पतिवार की सुबह में निधन हो गया।वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।जिनका अंतिम संस्कार वृहस्पतिवार को गाजीपुर के जनता घाट पर किया गया।उनके छोटे पुत्र संजय त्रिपाठी ने मुख्य अग्नि दी।जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण,राजनैतिक व सामाजिक लोग मौजूद रहे।कोपागंज विकास खंड के सहरोज गांव निवासी मान्यता प्राप्त  पत्रकार उमाकांत त्रिपाठी के पिता गिरजा त्रिपाठी उम्र 81 वर्ष जो प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे।जिनका निधन वृहस्पतिवार की सुबह हो गया।निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनके पैतृक गांव सहरोज पर परिजनों को इस दुख की घड़ी में ढांढस बढ़ाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। वे पिछले कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे।श्री त्रिपाठी अपने पीछे भरा-पुरा परिवार छोड़ गए हैं। वृहस्पतिवार की शाम उनके शव यात्रा गाजीपुर के लिए रवाना हुआ जिसमें क्षेत्र के समाजिक राजनितिक सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। मुख्य अग्नि उनके छोटे पुत्र संजय त्रिपाठी ने दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से कोपागंज चैयरमेन प्रतिनिधि अरशद रियाज,पूर्व प्रधान योगेश राय, ओमप्रकाश गुप्ता, कमलेश पाल, मनोज , , जाहिद इमाम, राम सूरत राजभर,  अरूण मिश्रा, एचएन सिंह,अशोक सिंह,सतीश पांडेय,देवेन्द्र कुशवाहा,मनोज वर्मा,शनि गुप्ता, अशोक पाण्डेय,बुद्धिराम राजभर,सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *